India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

President droupadi murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा, आज जयपुर  आयेंगी, ट्रैफिक की रहेगी विशेष व्यवस्था

President droupadi murmu

जयपुर. President droupadi murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार शाम जयपुर पहुंचेंगी। 14 फरवरी को वे मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और बुधवार को राजभवन से एयरपोर्ट तक जाने के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

जयपुर की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से जेएलएन मार्ग, जेडीए चौराहा, रामबाग चौराहा, भवानी सिंह रोड होते हुए सिविल लाइंस स्थित राजभवन जाएंगी। इस मार्ग पर 5.30 से साढ़े 6 बजे तक सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। यहां से इमरजेंसी वाहन ही निकल सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजस्थान राजभवन में करेंगी। बुधवार सुबह 8.30 बजे राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगी। इस दौरान 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।

मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम के करेंगी दर्शन

गौरतलब है कि राष्ट्रपति राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी व बेणेश्वर धाम दर्शन करने आ रही हैं। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार बेणेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद बुधवार को उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगी।

indianews24
Author: indianews24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *