कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति का हाथ काट दिया और बाद में वे उसे उठाकर साथ ले गए। पुलिस के अनुसार फिलहाल पीडि़त का इलाज किया जा रहा है। हमले के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है। पीडि़त की पहचान जुगनू के रूप में हुई है। घायल को लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी हालत गंभीर है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कुरुक्षेत्र हवेली की है। नृशंस हमले के पीछे लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस की ओर से आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने डीएसपी रामदत्त नैन के हवाले से कहा कि 10 से 12 आदमी के चेहरे ढके हुए थे। वे कुरुक्षेत्र हवेली में घुस गए। उन्होंने पीडि़त जुगनू पर हमला कर दिया और उसका हाथ काट दिया। घटना के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पीडि़त का बयान दर्ज किया जाएगा और उस आधार पर मामला दर्ज कर जाचं की जाएगी। पुलिस इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई है।