Big accident in Ladakh: लद्दाख से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। भारतीय सेना के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, शाम करीब छह बजे क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे। जिनमें से नौ की मृत्यु और एक घायल है। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी शहर से कुछ दूरी पर सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में प्राण गंवाने वाले सैनिकों में एक जवान और 8 जेसीओ शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवान वीर गति को प्राप्त हुए। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं। इससे पहले 8 जवानों की मौत की खबर थी, लेकिन रक्षा अधिकारी लद्दाख ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई और एक जवान घायल है।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
