भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राखी के पहले बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी घोषणाएं की है। शिवराज सिंह चौहान ने सावन माह में प्रदेश की सभी बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने 250 रुपए सभी बहनों के खाते में राखी के लिए भेजने का भी वादा किया है।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन को भोपाल में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर बहनों ने शिकायत की थी। मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं कि बहनों को सिलेंडर कम कीमतों में मिले। मैंने कोशिश की है कि सावन माह में सभी बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दी जाएगी। आगे भी कोशिश रहेगी कि लोगों को सस्ता गैस सिलेंडर मिले।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन मुख्यालय से बाहर सृजित एडीजे न्यायालयों को मिलेंगी शक्तियां, 8 न्यायालयों को पारिवारिक मामलों तथा मोटर दुर्घटना दावों की सुनवाई की शक्तियां
इसके साथ ही तीन दिन बाद राखी का त्यौहार है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों के लिए घोषणा की है कि उनके खाते में राखी मनाने के लिए 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के जरिए सभी लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर किए हैं।
“शिवराज भैया का बहनों को राखी का उपहार”
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भोपाल के जंबूरी मैदान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित “लाड़ली बहना सम्मलेन” में प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹250 की राशि अंतरित की। #LadliBehnoKiRakhi… pic.twitter.com/icVIjgDALm
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 27, 2023
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अक्टूबर माह से लाड़ली बहनों को खाते में एक हजार रुपए की जगह 1250 रुपए आएंगे। उन्होंने कहा है कि पैसों की व्यवस्था होते ही राशि बढ़ाता जाऊंगा। शिवराज सिंह चौहान का यह दांव चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि गैस सिलेंडर अब सस्ते होंगे।
