चूरू. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली गई एवम् राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने पर स्थानीय विधायक राजेन्द्र राठौड़ के प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र आने एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के चूरू आगमन पर अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में इस समय गूंगी बहरी सरकार है और इस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने मे लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केवल थोथी घोषणा करने में माहिर है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के शासन में देश के लिए शहीद होने वाली वीरांगनाओं को अपमानित किया जा रहा है। इस सरकार के वरिष्ठ मंत्री इन वीरांगनाओं को विधानसभा में अपमानित करते हंै। प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं की चर्चा करते हुए राठौड़ ने कहा यह प्रदेश मर्दों का प्रदेश है। इस प्रकार की निम्न स्तर की बात कांग्रेस के एक मंत्री से सुनकर सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होने कहा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सरकार के 4.5 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर अब उपवास का ढकोसला कर रहे हैं और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं परन्तु उन्हे पता नहीं है कि प्रदेश सरकार के द्वारा गठित माथुर आयोग ने इस प्रकार के किसी भ्रष्टाचार से इनकार किया है। उन्होंने सचिन पायलट पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे स्वयं 19 माह तक प्रदेश सरकार के अंग थे। परन्तु अब अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहे हंै। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार किसी तरह अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है, क्योंकि मुख्यमंत्री को पता है कि आने वाले चुनावों में जनता प्रदेश से कांग्रेस की विदाई कर देगी।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी की वजह से जब बम विस्फोट के आरोपी कोर्ट से बरी हो गए तब राजेन्द्र राठौड़ ने ही पीडि़तों को न्याय दिलाने की आवाज को बुलंद किया था। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। इस सरकार ने प्रदेश के लाखों हिन्दुओं की श्रद्वा के साथ खिलवाड़ किया है और राजस्थान को सामप्रदायिकता व तुष्टिकरण की ओर धकेल दिया है। उन्होने आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान अपने आला कमान की मिजाज पुरसी करने में लगा है। उन्हे राजस्थान की जनता की कोई चिन्ता नहीं है। इस प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानो एवं युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रिय अध्यक्ष ने एक से दस गिनती करते हुऐ कहा था कि सरकार बनने के दस दिन में किसानो के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। परन्तु सरकार के 4.5 वर्ष पूर्ण होने पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान किसान पर नहीं गया है।
कांग्रेस शासन में केवल थोथी घोषणाएं
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, परन्तु बेरोजगारी भत्ता देने की बजाय मुख्यमंत्री के नाक के तले पेपर लीक प्रकरण से प्रदेश के लाखो युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की जन हितेशी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आज हर वर्ग की चिन्ता कर रही है। किसान सम्मान निधि, फसल बिमा योजना, उज्जवला योजना के माध्यम से हर वर्ग के हित के कार्य किएजा रहे हैं। उन्होने कहा आज प्रदेश में 11 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माताओं बहनो को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा अब प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे रातदिन मेहनत करके प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनवाने में अपना योगदान दे।
कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू
राज्यसभा सासंद धनश्याम तिवाड़ी ने कहा भाजपा की सरकार के द्वारा देशहित में जो कार्य किये जा रहे हंै। उन कार्यो के कारण देश विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। प्रदेश में जो कांग्रेस सरकार है उस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की जनता ने इस सरकार को विदा करने का मन बना लिया है। उन्होंन कहा कि राजेन्द्र राठौड़ का जीवन सदैव गरीबों की भलाई के लिए रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत राजस्थान विधानसभा में जब राठौड़ बोलते हंै तब प्रदेश की कांग्रेस सरकार कांपने लग जाती है। उन्होने कहा आने वाला समय भारत का समय है और भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शीध्र ही विश्व गुरू के रूप में स्थान प्राप्त करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि यह राजेन्द्र राठौड़ के संघर्ष का ही परिणाम आज जिले में भाजपा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता रातदिन एक जुट होकर मेहनत करके आगामी चुनाव में जिले की सभी 6 की 6 सीटे भाजपा की झोली में डालेंगें।
रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि राजेन्द्र राठौड़ संघर्ष का नाम है। उन्होंने कहा कि इतना लम्बा संसदीय इतिहास जिस व्यक्ति का हो वह अपने आप में ही लोकतंत्र की पाठशाला बन जाता है। जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के शासन में दलितों, महिलाओं व बच्चियों पर अत्याचार लगातार बढे।
जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, बनवारी लाल शर्मा, डॉ वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, संतोष मेघवाल, खेमाराम मेघवाल, अशोक पींचा, राजकुमार रिणवा, सीताराम लुगरिया, सत्यनारायण सहारण, मदनगोपाल बालाण, प्रभा धंधावत, अख्तर खांन, सतार खांन, अजीत मेघवाल, राकेश जांगिड, निकिता गुर्जर, महेन्द्र न्यौल, विक्रम कोटवाद ने भी विचार व्यक्त किये। नेता प्रतिपक्ष बनकर प्रथम बार चूरू आने पर राजेन्द्र राठौड़ का एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का अनेक सामाजिक संगठनों व भाजपा के सभी मोर्चो ने स्वागत किया। इस अवसर पर दलित नेता नोंरग वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुनाथ खेमका व देवनाथ महाराज ने अपने कई समर्थको के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रैली के जिला सहसंयोजक अभिषेक चोटिया ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला उपाध्यक्ष चन्द्राराम गुरी, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, हेमसिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से किया। सोशल मीडिया जिला संयोजक रमेश शर्मा, जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, अभय सोनी, नोमान खांन ने तकनीकी सहयोग किया।
इन्होंने निभाई आयोजकीय भूमिका
कार्यक्रम में चांदकंवर राठौड़, पराक्रम राठौड, पूर्व सभापति विजय शर्मा, गौरीशंकर मण्डावेवाला, जिला महामंत्री नरेन्द्र कंवल, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, विमला गढ़वाल, कुरड़ाराम शर्मा, बजरंग सैनी, अभिषेक चोटिया, किशन आसेरी, प्रभूसिंह आसरासर, दीनदयाल पारीक, भंवरलाल सामोता, राजेन्द्र नायक, बीएल भाटी, जमरदीन तेली, शर्मिला सोनी, मनीषा सांडिल्य, दौलत तंवर , फतेहचन्द सोती, महावीर पूनिया, कुभाराम ढूकिया, सुशील लाटा, सुरेन्द्र स्वामी, राधेशम डोकवेवाला, मांगीलाल पुजारी, मनोज शर्मा भाणेज, सुरेश वर्मा, सुरभी पाण्डे, योगिता प्रजापत, सुमित्रा सैन, गौवरर्धन सिंह, गिरधारी खिचड़, रणवीर कस्वा, नारायण बेनीवाल, रवि दाधीच, रामधन सांसी, रवि आर्य, राकेश तालणिया, शिवचन्द साहू, शिवभगवान कम्मा, शेरू गोयनका, किशन रामसरा, प्रहलाद सर्राफ, देवनाथ महाराज, सोहन लोहमरोड़, अरूण तिवाड़ी, अरविन्द इन्दोरिया, भागीरथ सिंह राठौड़, कृष्णकांत महर्षि, पवन बगडिय़ा, सुनील गहलोत, राजेश माटोलिया, सीपी शर्मा, निरंजन सैन, अशोक तंवर, अजय तंवर,राजीव शर्मा, नीरज जांगिड, सुरेन्द्र बावलिया, दिनेश शर्मा, रजत शर्मा, राजकुमार शर्मा, विजय बावलिया, विधाधर शर्मा, अमरसिंह बुढानिया, रामस्वरूप कटारिया, मधुसूदन राजपुरोहित, श्रीराम पीपलवा, प्रकाश नायक, गोगराज सैनी, राकेश औझा, विकास बांठिया, विष्णू सोनी, भागीरथ सैनी, ममता जोशी, अनिता जोशी, सरिता जोशी, राकेश दाधीच, सुरेश प्रजापत, मेघराज भार्गव, असलम डायर, अनवर थीम, सुनील टकणेत, कपील रक्षक, विधाधर मेघवाल, श्रवण ढीढारिया, दलीप पुजारी, लोकेश जालान, एड़ संजीव वर्मा, आदिल खांन, सचिन जांगिड़, कालू गौड़, संदीप पाटिल, विश्वनाथ राजगुरू, महेन्द्र सुंठवाल, गजानंद गौड़, सुनील ढाका, अश्विनी बुडानिया, चेतराम सहारण, सोहन सहारण, संदीप लुगरिया व मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजकीय भूमिका निभाई।
