मुंबई: श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक वारदात मुंबई में एक बार फिर सामने आई है। यहां मीरा रोड की 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर मनोज साहनी ने बेदर्दी पूर्वक हत्या कर दी। लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े कर दिए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने में लग गया। यहां हैरान करने वाली बात ये है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीके का इस्तेमाल किया है। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता। फिर उनको ठिकाने लगाता। सूत्रों की मानें तो उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर ही मिल पाए हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या कर टुकड़े करने का मुंबई में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।
तीन साल गीता नगर में रहने आए थे
नया नगर पुलिस ने कहा कि सरस्वती वैद्य 36 साल की थीं। वह 56 साल के मनोज सहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों गीता नगर फेज 7 स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रहते थे। दोनों तीन साल पहले यहां रहने आए थे।
पड़ोसियों से मिली पुलिस को सूचना
बुधवार शाम पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खुलवाया तो सामने मनोज साहनी खड़ा मिला। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जब पुलिस फ्लैट में घुसी तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर हैं और उसने हत्या उसकी हत्या कर दी है।
इस तरह टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना
मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। निवासियों ने पुलिस को बताया कि साहनी को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने दबाया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया है।
