कोटा. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग का दौर जारी है। इसी बीच गहलोत केबिनेट के मंत्री शांति धारीवाल केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर हमला बोलने से नहीं चूके। कोटा में एक बार फिर ऐसा ही हुआ। यहां यूडीएच मंत्री धारीवाल ने शेखावत के खिलाफ खूब बयानबाजी की है। धारीवाल ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत तो खुद फंंसे हुए हैं। वह तो आरोपी हैं। आरोपी नहीं होते तो हाईकोर्ट में जाकर जमानत क्यों करवाते। उन पर आरोप साबित हो गया है। धारीवाल ने अंत में कहा वह तो बिल्कुल फंसेंगें।
एसओजी की रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री आरोपी
गजेंद्र सिंह शेखावत वर्सेज अशोक गहलोत को लेकर तेज हुई सियासी जंग को राजनीति के जानकार राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने वाले घटनाक्रम से भी जोड़कर देख रहे हैं। इधर कांग्रेस पार्टी के नेताओ और सीएम अशोक गहलोत का तेवर देखकर लग रहा है कि वो गजेंद्र सिंह शेखावत को सस्ते में छोडऩे के मूड में नजर नहीं हैं। इधर, संजीवनी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पहली बार एसओजी की जांच में गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार के सदस्य सहित 68 जनें आरोपी माने गए हैं। शेखावत पर कांग्रेस कड़ी कारवाई के मूड में हैं। शेखावत की गहलोत सरकार चौतरफा घेराबंदी कर रही हैं। गहलोत का शेखावत पर हॉर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप लगा गए हैं।
बीजेपी सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है : धारीवाल
कोटा में मीडिया से बातचीत के दौरान शांति धारीवाल ने दूसरे विषयों पर भी चर्चा की। धारीवाल ने कोटा में कर्नाटक चुनाव को लेकर भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने कहा भाजपा के पास एक हथियार हैं हिंदू-मुस्लिम। बाकी हथियार बिना धार भोंटे हो गए। आगामी राजस्थान चुनाव को लेकर कहा गहलोत सरकार ने प्रदेश में विकास करवाया हैं। हर तरह की जनता को राहत दी। सरकार कांग्रेस की रिपीट होगी, भाजपा को जनता नेस्तनाबुत करेगी।
