जयपुर. पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की तैयारियों की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से ली। अध्यक्ष डॉ. जोशी ने सत्र से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
सोमवार 23 जनवरी को प्रात:11:00 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा राज्यपाल मिश्र का स्वागत करेंगे। राज्यपाल को विधानसभा में आर.ए.सी. बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। राज्यपाल को सदन में प्रोशेसन के साथ ले जाया जायेगा।

Author: indianews24
Post Views: 40