जयपुर. राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के 20 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 15 आईपीएस अफसरों को नवगठित जिलों में पुलिस विशेषाधिकारी नियुक्त किया है। 2 एडीजी 1 आईजी और 2 डीआईजी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए हैं। हाल ही राज्य सरकार ने नवगठित 15 जिलों में विशेषाधिकारी प्रशासनिक के तौर पर 15 आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। अब कानून व्यवस्था के लिहाज से आईपीएस अधिकारियों को भी विशेषाधिकारी नियुक्त किया है। चूंकि फिलहाल नए जिलों के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तब इन जिलों में जिला कलेक्टर और एसपी लगाए जाएंगे।
इन आईपीएस अफसरों को बनाया है पुलिस विशेषाधिकारी
1. राजेन्द्र कुमार – दूदू
2 राजकुमार गुप्ता – केकड़ी
3. अरशद अली – सलूम्बर
4. आलोक श्रीवास्तव – शाहपूरा
5. पूजा अवाना – अनूपगढ़
6. विनीत कुमार बंसल – फलोदी
7. सुरेन्द्र सिंह – खैरथल
8. नरेन्द्र सिंह – ब्यावर
9. अनिल कुमार – नीम का थाना
10. शैलेन्द्र सिंह इंदोरिया – सांचोर
11. सुशील कुमार – गंगापुर सिटी
12. बृजेश ज्योति उपाध्याय – डीग
13. रंजीता शर्मा – कोटपूतली-बहरोड़
14. हरी शंकर – बालोतरा
15. प्रवीण नायक नूनावत – डीडवाना- कुचामन
इन 5 आईपीएस अफसरों के यहां ट्रांसफर
1. वीके सिंह – एडीजी, साईबर क्राइम यूनिट
2. हवा ह घूमरिया – एडीजी ट्रैफिक
3. रूपीन्दर सिंह – आईजी रेंज भरतपुर
4. राहल प्रकाश – एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक, जयपुर आयुक्तालय
5. डॉ. रामेश्वर सिंह – डीआईजी, पुलिस सतर्कता
