जयपुर. राजस्थान में कुछ समय से लगातार हनीट्रैप के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला प्रदेश की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र का सामने आया है। यहां एक 75 साल के बुजुर्ग बिजनेसमैन ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को इस घटनाक्रम के संबंध में 9 मई को जानाकारी दी जा चुकी है। इसके बाद पुलिस ने महिला को 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शातिर महिला बिजनेसमैन से 40 लाख रुपए पहले वसूल चुकी है। बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर महिला ने एक करोड़ रुपए की मांग रखी थी।
सबसे पहले 2017 में 35 लाख रुपए लिए थे महिला ने
पुलिस से बताया कि जांच में सामने आया है कि पीडि़त और महिला एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। इसका फायदा उठा कर महिला उससे पैसा लूट रही थी। रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसा ऐंठ रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीडि़त से साल 2017 में 35 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद महिला ने साल 2019 में 5 लाख रुपए लिए। लगातार बुजुर्ग बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठ रही महिला ने हाल ही एक बार धमकी दी थी। महिला की बढ़ती डिमांड के बाद परेशान होकर पीडि़त अपने परिचित के साथ थाने पहुंचा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ट्रैप की तैयारी शुरू की। मंगलवार को शातिर महिला ं भट्टी बस्ती इलाके में पहुंचा और बुजुर्ग बिजनेसमैन से 5 लाख लेने लगी। तो मौके पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार अरेस्ट कर लिया। पुलिस पीडि़त में कार में आकर बैठी और कैश लिए। इस दौरान महिला बोली कि जल्द और पैसों का इंतजाम करो। नहीं तो पुलिस के पास जाकर तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दूंगी। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
20 साल पहले हो चुकी है पति की मौत
हनीट्रैप में गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताय कि वह अपने परिवार के साथ विद्याधर नगर इलाके में रहती हैं। उसकी एक बेटी है। उसकी शादी हो चुकी है। पति की मौत को तकरीबन 20 साल हो चुके है। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से और पूछताछ की जा रही है। साथ ही पैसों की रिकवरी का प्रयास भी किया जा रहा है।
