चूरू. प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान ने शनिवार को ग्राम आसलू मे मंहगाई, राहत शिविर का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि इन शिविरों के सकारात्मक परिणामों से भाजपा की जमीन खिसक गयी है और भाजपा का एक भी विधायक नही है जो पुन:जीतने के लिए आशान्वित हो। खान ने प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड को आडे हाथो लेते हुए कहा कि उनको अब बताना पडेगा कि पैंतीस साल मे आखिर चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिये किया क्या है? खान ने चूरू शहर मे जल भराव की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए खुद राठौड जिम्मेदार है। इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ भी नही किया कांग्रेस ने पिछले कार्यकाल मे ड्रेनेज सीवरेज योजना स्वीकृत की थी।जिसको अनावश्यक हस्तक्षेप कर राठौड ने पलीता लगा दिया। गंदे व बरसाती पानी का सुनिश्चित किये बिना ही चूरू चौपाटी बना दी। जिसके चलते आज भयावह हालात बन गये हंै। चूरू शहर को डूबोने मे राठौड़ का हाथ है। आने वाले चुनाव मे राठौड को एक एक सवाल का जवाब देना होगा।खान ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन कल्याण की योजनाओ के बल पर कांग्रेस फिर सता मे आयेगी और चूरू शहर व देहात की तमाम समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस की टिकट किसे भी मिले हम सब एकजुट होकर चुनाव लडेंगे और चूरू विधानसभा क्षेत्र को भाजपा से मुक्त करवा कर ही रहेंगे। शिविर में उपखंड अधिकारी उगम सिंह राजपुरोहित तहसीलदार धीरज झाझडिय़ा, सिराज जोईया, लक्ष्मण ढाका, डा. कादिर हुसैन मुस्ताक खान आदि मौजूद थे।
