चूरू. कहते हैं ना की प्रेम अंधा होता है। यदि किसी को एक बार हो जाए तो वह उसी के वशीभूत हो जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चूरू शहर की अनोखी प्रेम कहानी राजस्थान के चूरू शहर की सामने आई है। जिसमें एमए पास लड़की का दिल दसवीं पास लड़के पर आ गया। दोनों की बातचीत आगे बढ़ी और ये प्रेम पती-पत्नी के रिश्ते मे बदल गया। प्यार में डूबे इस कपल के बीच पढ़ाई की खाई भी आड़े नहीं आई। छह दिन पहले दोनों घर से भागे और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचे। वहां दोनों ने आर्य समाज में जाकर लव मैरिज कर ली। युवती के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके बाद दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती ममता एमएम तक पढ़ी लिखी है। वह चूरू के शिव कॉलोनी की रहने वाली है। वहीं उसका पति 24 वर्षीय संदीप चंदेल दसवीं पास है। वह चूरू के वार्ड 31 का निवासी है। ममता ने बताया कि उसकी वर्ष 2017 से संदीप से जान पहचान है। वह तब से ही संदीप से प्यार करती है।
बीते 14 मार्च को उसने संदीप के साथ अपना घर छोड़ दिया था। उसके बाद 16 मार्च को उन्होंने गाजियाबाद में लव मैरिज कर ली। ममता के परिजनों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने उससे ऐसी बात कही जिससे वह डर गई और पति को साथ लेकर सुरक्षा की गुहार करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। ममता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से आर्य समाज में शादी की है।
