India News 24 Online

राजस्थान में 67 साल बाद राष्ट्रीय जम्बूरी का आगाज: 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी- राष्ट्रीय जम्बूरी मिनी यंग इंडिया- राष्ट्रपति

पाली. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पाली जिले के रोहट में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट्स एण्ड गाइड्स जम्बूरी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने भारत सहित विभिन्न देशों से आए 37 हजार से अधिक स्काउट एवं गाइड का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के इस सम्मेलन में नायाब जोश एवं ऊर्जा का समागम है। युवाओं की यह सभा मिनी यंग इंडिया है। उन्होंने कहा कि स्काउट तन-मन से इंसानियत एवं समाज सेवा का काम करते हैं। यह गर्व की बात है कि पूरे देश में सबसे अधिक संख्या में स्काउट साहस एवं वीरता के प्रतीक राजस्थान की भूमि से हैं।

समारोह में राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स का ध्वज फहराया। बैण्ड वादन के बीच राष्ट्रपति ने जम्बूरी परेड का अवलोकन किया। देश विदेश से आए स्काउट-गाइड के विभिन्न दलों ने राष्ट्रपति के समक्ष मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स संगठन द्वारा लगभग 115 वर्षों से युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। आजादी से पहले भी महात्मा गांधी सहित अन्य कई लोग इस संगठन के प्रशंसक रहे। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा यह संगठन चरित्र निर्माण के लिए जो कार्य करता है, वह अद्भुत है। इस संगठन में 63 लाख से अधिक स्काउट एवं गाइड हैं। कठिन अनुशासन एवं आत्म समर्पण के साथ समाज की सेवा करने के लिए संगठन बधाई का पात्र है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि स्काउट एवं गाइड अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज के हित के लिए कार्य करते हैं। नस्लवाद के विरूद्ध आंदोलन करने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर, तकनीक में क्रांति लाने वाले बिल गेट्स सहित पूरे विश्व भर में ऎसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने जीवन में स्काउट के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन सार्वभौमिक मूल्यों तथा लोकाचार की भावना को युवाओं में परिपक्व करता है, जो उनकी जीवनपर्यन्त सहायता करती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने समाज की सेवा करने में अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से हो रहे दुष्प्रभावों के तत्काल सुधारात्मक उपाय करने होंगे। अक्षय ऊर्जा को अपनाकर, कार्बन फुटऋृप्रट को कम करके और सतत प्रयासों से स्काउट और गाइड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि आज भारत दुनिया में एक युवा देश माना जाता है। युवा राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं को भविष्य के लिए तैयार रहना होगा। उन्हें भविष्य में देश और समाज के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढऩे का आग्रह किया।

स्काउटिंग का विशिष्ट गुण: त्याग और सेवा – राज्यपाल
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय जम्बूरी का यह ऎतिहासिक आयोजन राजस्थान में होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा और समर्पण से जुड़ा यह संगठन मूलत: वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय संस्कृति से ही जुड़ा है। उन्होंने जम्बूरी में भारत और सार्क देशों से आए प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए स्काउट-गाइड संगठन द्वारा सर्वकल्याण को प्राथमिकता देकर मानव सेवा को अपना ध्येय मानते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भी स्काउट-गाइड ने अनुकरणीय कार्य कर सेवा भाव का परिचय दिया। राज्यपाल ने कहा कि त्याग और सेवा ही स्काउटिंग का विशिष्ट गुण है। इसी भाव से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवित वही हैं, जो दूसरों की सेवा के लिए जीते हैं।

स्काउट-गाइड बनना हमारे लिए गर्व- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति में राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी करना गौरव की बात है। स्काउट-गाइड बनना ही गर्व का विषय है। मैं स्वयं भी बचपन से स्काउटिंग से जुड़ा हूं। यहां अनुशासित रहने, समाज सेवा करने, देश की महान संस्कृति निभाने की सीख मिलती है। अलग-अलग संस्कृति, भाषा और परम्परा वाले देश में राष्ट्रीय जम्बूरी एकता का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से आने वाली पीढिय़ों को महान संस्कार मिलेंगे। यह हमारे भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है, जो हमेशा बनी रहेगी। यहां सीखे गए कुशल प्रबंधन से हम भविष्य की चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय जम्बूरी से देश सेवा का संकल्प और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्बूरी के आयोजन में राज्य सरकार का पूरा सहयोग रहा है।
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख से अधिक स्काउट्स एण्ड गाइड्स हैं। इन्होंने अनुशासित सिपाही की तरह कार्य कर कोविड प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है। समाज इनकी अनुकरणीय सेवाओं को सम्मान देता है। मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों तथा घाना, मलेशिया, सउदी अरब, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल सहित विभिन्न देशों से आए स्काउट-गाइड और अधिकारियों का स्वागत किया। समारोह में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा जम्बूरी स्मारिका, विशेष आवरण तथा जम्बूरी पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह स्थल पर हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।

भारतीय वायुसेना की टीम ने प्रतिभागियों को किया रोमांचित


कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के द्वारा विभिन्न फॉर्मेशन तथा हवाई करतब देखकर वहां मौजूद अतिथिगण, प्रतिभागी एवं जनसमूह रोमांचित हो गए। सभी ने टीम द्वारा दिखाए करतबों व आपसी समन्वय की तारीफ की तथा तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती जाहिदा खान, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के.के. खण्ड़ेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य सहित राष्ट्रीय व राज्य संगठन के पदाधिकारियों सहित 37 हजार से अधिक स्काउट व गाइड उपस्थित रहे।


18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में राजस्थान नाइट, बिखरी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा
पाली. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के रोहट में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के दौरान राजस्थान नाइट में शिरकत की। राजस्थान नाइट के दौरान स्काउट-गाइड ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। स्टेडियम के बीच जम्बूरी स्थल पर बनाये गए मंच पर राजस्थानी लोक संस्कृति से सरोबार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां देकर पहले दिन की संध्या को यादगार बनाया। समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एण्ड गाइड के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

indianews24
Author: indianews24

Breaking News, Latest Breaking News Online, Indian News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live TV

Poll

आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर आपकी क्या राय है?
  • उप चुनाव में हार बड़ा मुद्दा नहीं 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • यह पूरी तरह से नेतृत्व की विफलता है 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 17, 2022 - July 17, 2022
Voting is closed

Astrology

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Radio

Corona

क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूटे थे दो करोड़ 62 लाख रूपए, राजस्थान का निकला मास्टर मार्इंड

चूरू. चूरू पुलिस ने ज्वैलर्स से लूट की जाने की वारदात का रविवार को खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने सरदारशहर क्षेत्र

Read More »

मुख्यमंत्री 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में करेंगे सीधे लाभ का हस्तांतरण

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थी उत्सव जयपुर/ चूरू.  Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Scheme इंदिरा गांधी

Read More »

चूरू पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 116 स्थानों पर दी दबिश, 103 पुलिसकर्मियों ने 47 को किया गिरफ्तार

चूरू. पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद चूरू पुलिस की ओर से अपराधियों की धरकपड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत जिले में

Read More »

रेल मंत्री का बड़ा बयान: बालासोर रेल हादसे की होगी CBI जांच

नई दिल्ली. Balasore train accident बालासोर रेल हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फेें्रस की है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए सीबीआई

Read More »

पुलिस में सलेक्शन रूका तो खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, पढ़ें पूरा मामला

जयपुर. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 में अलवर जिले की एक लड़की कविता बाई का सलेक्शन हुआ था। उसे सीआईडी-आईबी में नौकरी मिलनी थी, लेकिन

Read More »

शराब बनी फसाद: पिता ने सोते हुए बेटे की काट डाली गर्दन

बांसवाड़ा. Rajasthan Crime राजस्थान के बांसवाड़ा में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है। गृह क्लेश से परेशान होकर एक पिता ने सो रहे

Read More »

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के मुद्दे पर गोविंद सिंह डोटासरा बोले- आल इज वेल

भीलवाड़ा. राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भीलवाड़ा पहुंचे। यहां जिले के गुलाबपुरा कस्बे में गांधी विद्यालय

Read More »

Rajasthan Politics: पीएम मोदी की सभा में तवज्जो के बाद वसुंधरा खेमे में उत्साह, 2 जुलाई को महारैली

कोटा. राजस्थान के अजमेर में दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को

Read More »

कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल: मकराना में पत्थर देखकर लौट रहे थे वापस

चूरू. जोधपुर के मकराना में पत्थर देखकर वापस पंजाब लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों के रविवार दोपहर एनएच 52 पर रामगढ़ के पास एक

Read More »

लाडनूं व रतनगढ़ विधायक को धमकी देने वाले दो शातिर गिरफ्तार, एसपी ने किया मामले का खुलासा

नागौर. लाडनूं मुकेश भाकर व रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि को जान से मारने की धमकी देने और दो करोड़ रूपए की फिरौती मांगने के मामले

Read More »

चूरू शहर में जल भराव के लिए नेता प्रतिपक्ष राठौड़ जिम्मेदार: रियाजत

चूरू. प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान ने शनिवार को ग्राम आसलू मे मंहगाई, राहत शिविर का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि इन शिविरों के

Read More »

हनुमान बेनीवाल ने पायलट को इशारों में दिया बड़ा ऑफर, बोले, यही सही टाइम, कांग्रेस से बाहर आएं पायलट

जयपुर. राजस्थान के राजनैतिक गलियारों में बीते कई दिनों से अशोक गहलोत और सचिन पायलट सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चर्चाएं इसलिए है क्योंकि इन

Read More »

Rajasthan Politics: पीछे नहीं हटने की कसम खा चुके हैं सचिन पायलट, जल्द करेंगे नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान!

जयपुर. Rajasthan Politics लाख कोशिशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान का कोई हल नहीं

Read More »

Rape Case In Ajmer: चॉकलेट के बहाने मासूम को अगवा किया, जंगल में किया बलात्कर

अजमेर. Rape Case In Ajmer राजस्थान के अजमेर जिले में एक पांच वर्ष की मासूम के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला

Read More »

Vande Bharat train: गोवा को मिलेगी 8 कोच की पहली वंदेभारत ट्रेन, 3 जून को दिखाएंगे हरी झंडी!

नई दिल्ली. Vande Bharat train केन्द्र सरकार नॉर्थ ईस्ट के बाद कुछ ही दिनों में गोवा में भी वंदेभारत ट्रेन चलाने वाली है। इसको लेकर

Read More »

भारतीय छात्रों से बोले राहुल: कभी सोचा नहीं था कि लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया जाऊंगा

स्टैनफोर्ड (कैलिफोर्निया). कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि जब वह राजनीति में आए तो उन्होंने नहीं सोचा था कि लोकसभा

Read More »

Rajasthan Politics: महारानी की वापसी? सूबे की सियासत में गर्माहट, पीएम मोदी की रैली में मंच पर नजर आई वसुंधरा

अजमेर.  Rajasthan Politics प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते बुधवार को राजस्थान में थे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर लंबे अरसे बाद राजस्थान की

Read More »