नई दिल्ली. जी 20 की बैठक में शामिल होने आए तमाम देशों के प्रमुख का भारत में जोरदार स्वागत किया गया। यह समिट दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। जी20 की बैठक में हिस्सा लेने आए 20 देशों के मेहमानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को डिनर दिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेहमानों को भारत के सांस्कृतिक महत्व और विरासत से रूबरू कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस विश्वविद्यालय की खासियत, इसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी।
जिस जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी लोगों का स्वागत कर रहे थे वहां पीछे बिहार में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय की तस्वीर लगी है। नालंदा विश्वविद्याल के बारे में पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को जानकारी दी। उन्हें बताया कि ये भारत का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है जो कि कई सदियों तक अस्तित्व में रहा।
ये भी पढ़ें: G-20: अक्षरधाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, नारायण भगवान के किए दर्शन
नालंदा विश्वविद्यालय की बात करें तो यह 5वीं से 12वीं शताब्दी तक अस्तित्व में था और यह महात्मा बुद्ध और महावीर के समय से चला रहा है। इस विश्वविद्यालय के जरिए भारत की प्राचीन विरासत की झलक मिलती है, साथ ही यह विश्वविद्यालय ये भी दर्शाता है कि भारत उस समय भी कितना विकसित था।
इस विश्वविद्यालय में दुनियाभर के छात्र पढऩे आते थे। इसमें करीबन 10 हजार छात्र पढ़ते थे। यहा पर कोरिया, जापान, चीन, इंडोनेशिया, तिब्बत से पढऩे के लिए छात्र आते थे। यहां पर तकरीबन 2 हजार शिक्षक थे। इसे गुप्त शासन कुमारगुप्त प्रथम ने स्थापित किया था। इस विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थी।
