चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। बादल ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बादल के निधन पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने शोक जताया। अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल पार्टी के कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा है। पीएम मोदी यहीं पर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। बादल के निधन की सूचना पर पीएम मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा कि मुझे हमारी कई बातचीत याद हैं, जिनमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
पीएम ने ट्वीट कर जताया था शोक
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है।
Shri Parkash Singh Badal’s passing away is a personal loss for me. I have interacted closely with him for many decades and learnt so much from him. I recall our numerous conversations, in which his wisdom was always clearly seen. Condolences to his family and countless admirers. pic.twitter.com/YtD9xKsos2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2023
प्रकाश सिंह बादल की राजनीति
प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह 1970-1971, 1977-1980, 1997-2002 और 2007-2017 (लगातार दो कार्यकाल) तक मुख्यमंत्री रहे। वह पंजाब राज्य में पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी थे। 8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में उनका जन्म हुआ था। बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया। सरदार बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब वे नौ बार विधायक चुने गए थे।
बिहार में दो दिन का राजकीय शोक
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे। पंजाब के 5 बार के मुख्यमंत्री बादल के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित सभी नेताओं ने शोक जताया है। केंद्र सरकार ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं बिहार में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
