चूरू. राजस्थान के चूरू में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रेल के 15 दिन गुजरने के साथ ही शहर की सड़कें भट्टी सी तपने लगी हैं। गर्म हवाओं के थपेड़े तन को झुलसाने लगे हैं। गर्मी से राहगीरों के हलक सूख रहे हैं, जो ठंडे पेय के जरिए अपने हलक तर करते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने यहां सोमवार का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राहत की खबर है कि अगले एक दो रोज जरूर गर्मी से कुछ राहत देने वाले हो सकते हैं। शहरवासियों का कहना है की बैसाख के महीने में ही गर्मी का ये रूप है, तो मई में गर्मी कैसी पड़ेगी।
गर्मी से दोपहर में रेतीले धोरे धधकने लगे हैं, वहीं शहर की सड़कें भट्टी सी तपती नजर आ रही हैं। दोपहर में तो सड़कें सूनी नजर आने लगी है। सबसे व्यस्ततम सड़क स्टेशन रोड पर भी लोगों का आवागमन नाम मात्र का दिखाई दिया। शेष समय में ठंडे पेय की रेहडिय़ों पर लोगों की संख्या बढ़ गई है।
ऐसी रही पारे की चाल
10 अप्रैल
अधिकतम तापमान 37.6
न्यूनतम 18.0
11 अप्रैल
अधिकतम तापमान 39
न्यूनतम 19.5
12 अप्रैल
अधिकतम तापमान 37.1
न्यूनतम 25.1
13 अप्रैल
अधिकतम तापमान 40.1
न्यूनतम 19.7
14 अप्रैल
अधिकतम तापमान 40.6
न्यूनतम 21
15 अप्रैल
अधिकतम तापमान 42.9
न्यूनतम 21
16 अप्रैल
अधिकतम तापमान 41
न्यूनतम 23.4
17 अप्रैल
अधिकतम तापमान 42.2
न्यूनतम 22.7
