चूरू. यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया है। इस चूरू जिले की दो होनहार बेटियों ने भी परचम फहराया है। सादुलपुर तहसील के गांव न्यांगल की बेटी साक्षी ने यूपीएससी की परीक्षा में 220वीं रैंक हासिल कर न केवल गांव को बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। साक्षी के पिता निजी स्कूल में बतौर शिक्षक के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुरू से ही साक्षी की आईएएस बनने की जिद थी। उसने सिविल डिफेंस सर्विसेज(सीडीएस) में लगातार तीन बार चयन हुआ, लेकिन इसका जुनून ही आईएएस बनने का था। इसलिए सीडीएस को ज्वाइन नहीं किया। साक्षी वर्तमान में जयपुर की कानोडिय़ा गल्र्स कॉलेज में एमएससी फिजिक्स की फाइनल की स्टूडेंट है। साक्षी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई न्यांगल गांव के ही निजी विद्यालय में की। मां सुनिता देवी गृहिणी हैं। उन्होंने एमए तक अध्ययन किया है। साक्षी के दादा रामसिह पूनिया ने ही उसे सिविल सेवा सर्विसेज के लिए प्रेरित किया था। उनकी पे्ररणा से साक्षी के आईएएस बनने की धुन सवार हो गई। उसके पास बैंक की नौकरी भी आई लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया। साक्षी शुरू से ही होनहार रही है। वर्ष 2016 में उसने सीबीएसई परीक्षा में 10वीं में सौ प्रतिशत अंक हासिल किए। साक्षी के यूपीएससी में चयन के बाद राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के गांव न्यांगल में घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इधर साक्षी ने बताया कि वह नियमित अध्ययन के बाद छह घंटे परीक्षा की तैयारी करती थी। उसे भरोसा था कि उसका चयन जरूर हो जाएगा।
थिरपाली छोटी की बेटी माया ने मारी बाजी
इधर सादुलपुर तहसील के गांव थिरपाली छोटी निवासी माया चाहर ने भी 547वीं में रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों की ओर से माया चाहर का का मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया। माया ने बताया कि अपने दादा राम ङ्क्षसह चाहर की इच्छा को पूरा किया है। माया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित पढ़ाई मेहनत और लगन के साथ-साथ अपने पिता महेंद्र ङ्क्षसह, माता तथा चाचा डॉ सतपाल चाहर जिला परिषद सदस्य को दिया है। माया की छोटी बहन अध्यापिका है। इस अवसर पर चांदगोठी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, देवीलाल पूनिया, जगपाल कालिया, संदीप बुडानिया, धूप ङ्क्षसह चाहर, सुनील चाहर आदि ने माया का अभिनंदन किया।
