मुंबई से दोनों वंदेभारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी, मुंबई पहला राज्य जहां से एक साथ चलेंगी दो वंदेभारत
नई दिल्ली. फरवरी में वंदेभारत ट्रेनों की कुल संख्या 10 हो जाएगी। मुंबई से एक साथ दो वंदेभारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 फरवरी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये दोनों ट्रेन अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। आपको पता है कि पिछली आठ वंदेभारत ट्रेनें किन रूटों पर दौड़ रही हैं, नई वंदेभारत किन रूट पर चलेंगी और इनमें अभी तक कितने लाख यात्री सफर कर चुके हैं? आइये आप भी जाने इनके रूट के बारे में-
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्ली से काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी थी। दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी। पांचवीं वंदेभारत को चेन्नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी और आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच शुरू की गई है। आठवीं ट्रेन जनवरी माह में ही चलाई गई।
फरवरी में आने वाली दो वंदेभारत ट्रेनें मुंबई से चलाई जाएंगी। एक ट्रेन सीएसटीएम से सोलापुर और दूसरी सीएसटीएम से साई नगर शिरडी को जाएगी। इस तरह इन ट्रेनों को संख्या कुल 10 हो जाएगी। अगस्त तक कुल 75 वंदेभारत ट्रेने शुरू की जानी है। धीरे धीरे इन ट्रेनों का उत्पादन प्रति माह बढ़ाया जाएगा।
वंदेभारत में 40 लाख से अधिक यात्री कर चुके सफर
मौजूदा समय संचालित हो रही आठ वंदे भारत ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर से अधिक का सफर पूरा कर चुकी है। इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री सफर किया। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का समय बचता है और यात्रा सुविधाजनक होती है।