नई दिल्ली. दिल्ली में दर्दनाक हादसे की सूचना सामने आई है। ये ऐसी सूचना है जिसे सुनकर चौंक जाएंगे। ये घटना देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की है। जहां पर शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग घर में मृत मिले हैं। 3 गंभीर रूप से बेहोशी हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लाए गए। जिनकी मौत हुई है, उनमें 4 पुरुष, 1 महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। डीसीपी नार्थ ईस्ट ने बताया कि हादसा मच्छर वाली अगरबत्ती जलाने के बाद गद्दे में आग लगने से हुई।
आग लगने से घर में धुंआ भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से सो रहे लोगों का दम घुटने से उनकी मौत हो गई। उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक जिन 2 लोगों का ईलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। उनमें एक 15 साल की लड़की, एक 45 साल का शख्स शामिल है।
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए 22 साल के युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं। इससे कमरे में धुआं भर गया और सोए लोगों का दम घुट गया। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।
